back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में अब न जाति पूछी जाएगी, न बताई जाएगी, HC ने रैलियों और पुलिस रिकॉर्ड से जाति का ज़िक्र हटाने को कहा

उत्तर प्रदेश सरकार ने जातिवादी राजनीति और प्रशासन में जाति के प्रयोग पर रोक लगाते हुए FIR, रैलियों और सरकारी दस्तावेजों से जाति का उल्लेख हटाने का आदेश जारी किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में जातिवादी राजनीति को लेकर बड़ा भूचाल आ गया है! अब न रैलियों में जाति की दुहाई चलेगी, न ही पुलिस थानों में पहचान के नाम पर जाति पूछी जाएगी। मुख्य सचिव ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें अब से FIR, अरेस्ट मेमो और सरकारी दस्तावेजों में जाति का नामो-निशान नहीं रहेगा। ये आदेश सीधे-सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले से जुड़े हैं जिसमें कोर्ट ने कहा था कि जाति का महिमामंडन करना राष्ट्र-विरोधी है।

क्या है पूरा मामला?

19 सितंबर 2025 को शराब तस्करी के एक केस में जब आरोपी प्रवीण छेत्री ने एफआईआर में अपनी जाति ‘भील’ लिखे जाने पर ऐतराज़ जताया, तो कोर्ट ने भी दो टूक कह दिया, पहचान के लिए जाति नहीं, आधार, मोबाइल नंबर और माता-पिता का नाम ही काफी है। इसके बाद यूपी सरकार हरकत में आई और तुरंत बड़ा आदेश जारी कर दिया है। 

अब ये सब कुछ रहेगा ‘बैन’

जातीय भेदभाव की जड़ों पर चोट करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सचिव ने 21 सितंबर को एक विस्तृत आदेश जारी किया है, जिसमें जातिगत पहचान को सरकारी कार्यप्रणाली और सार्वजनिक जीवन से हटाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं।

FIR और पुलिस रिकॉर्ड में नहीं दिखेगी जाति

अब से FIR, गिरफ्तारी मेमो, चार्जशीट सहित तमाम पुलिस दस्तावेजों में किसी भी आरोपी या संदिग्ध की जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। पहचान के लिए अब केवल पिता ही नहीं, माता का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा।

NCRB और CCTNS से भी हटेगा जाति कॉलम

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) और उसके अंतर्गत आने वाले क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) में जाति संबंधी कॉलम को खाली छोड़ने का आदेश दिया गया है। साथ ही पुलिस विभाग NCRB को पत्र लिखकर इस कॉलम को पूरी तरह हटाने की सिफारिश करेगा।

थानों, बोर्डों और वाहनों से हटेंगे जातीय प्रतीक

प्रदेश के सभी थानों, पुलिस वाहनों, बोर्डों व अन्य सार्वजनिक स्थलों से जाति सूचक संकेत, नारे और प्रतीकों को हटाया जाएगा। केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर, वाहनों पर जातीय नारे लिखवाने पर पूरी तरह रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जातीय रैलियों और सोशल मीडिया पर भी नकेल

जाति आधारित रैलियों, कार्यक्रमों और शोभायात्राओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर जाति का महिमामंडन या जातीय घृणा फैलाने वाले कंटेंट के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जहां कानूनी जरूरत, वहीं छूट

SC/ST एक्ट और अन्य ऐसे मामलों में, जहां जाति का उल्लेख कानूनी रूप से आवश्यक है, वहां यह छूट जारी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...