back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मालगाड़ी पटरी से उतर गई, रेलवे मंत्रालय ने कहा- यह पटरी और मालगाड़ी हमारे नहीं

Ministry of Railway: कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उस समय पटरी से उतरी एक मालगाड़ी का वीडियो साझा किया था और उसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने 11 अगस्त 2024 को कांग्रेस के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमे कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक मालगाड़ी डिरेल होने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर जोरदार हमला बोला था। कांगेस ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को रील मंत्री तक बता डाला था। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उस समय पटरी से उतरी एक मालगाड़ी का वीडियो साझा किया था और उसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा था। 

लोकोमोटिव भारतीय रेलवे का नहीं है


कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधते हुए लिखा था कि “रील मंत्री, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक मालगाड़ी डिरेल हो गयी है, इसको भी छोटी घटनाओं में जोड़ लीजिएगा।” इस मामले को लेकर भारतीय रेलवे ने कहा है कि “लोकोमोटिव भारतीय रेलवे का नहीं है, यह ट्रैक भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे का हिस्सा नहीं है, और वैगन का स्वामित्व भी भारतीय रेलवे के पास नहीं है।”  

भारतीय रेल मंत्रालय की इस पोस्ट के बाद कांग्रेस भाजपा के निशाने में आ गयी है


बता दें कि यह जानकारी भारतीय रेल मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। वहीं भारतीय रेल मंत्रालय की इस पोस्ट के बाद कांग्रेस भाजपा के निशाने में आ गयी है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने रेलवे मंत्रालय की इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि “रेल मंत्रालय का आधिकारिक हैंडल कांग्रेस तथ्य की जाँच करता है। यह एक नया निचला स्तर होना चाहिए। लेकिन तीसरी बार असफल राहुल गांधी के नेतृत्व में, कोई भी निचला स्तर पर्याप्त नहीं है।” रेल मंत्रालय के इस फैक्ट चेक ने कांग्रेस को एक सीख जरुर दी होगी कि बिना किसी वैध प्रमाण के इस तरह से सोशल मीडिया में पोस्ट नहीं करना चाहिए और न ही इसको लेकर कोई बयान देना चाहिए।” 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...