back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने सवर्णो पर जताया भरोसा

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने कोटे की 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा की ओर से जारी सूची में पार्टी ने अपने परंपरागत वोट बैंक सवर्णों पर ही भरोसा जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में पांच राजपूत समाज के है, जबकि 4 वैश्य, 2 भूमिहार और 1 ब्राह्मण समाज के लोग हैं। भाजपा ने छह पुराने चेहरों पर फिर से विश्वास जताते हुए फिर से चुनावी मैदान में उतारा है जबकि तीन सीटिंग एमएलसी का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने सच्चिदानंद राय, आदित्य पांडेय और टुन्ना जी पांडेय का टिकट काट दिया है। वैसे, टुन्ना जी पांडेय पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं। भाजपा ने संतोष सिंह, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, नूतन सिंह (लोजपा से भाजपा में आई), दिलीप जायसवाल और अशोक अग्रवाल पर फिर से भरोसा जताया है। भाजपा ने इस चुनाव में औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सारण से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीवान से मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, दरभंगा से सुनील चौधरी, समस्तीपुर से डॉ. तरुण कुमार, बेगूसराय-खगड़िया से रजनीश कुमार, सहरसा-मधेपुरा- सुपौल से नूतन सिंह, पूर्णिया-अररिया किशनगंज से डॉ. दिलीप जायसवाल व कटिहार से अशोक अग्रवाल प्रत्याशी बनाए हैं। इस चुनाव के लिए मतदाता 4 अप्रैल को वोट डालेंगे जबकि 7 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी। राजग में शामिल जदयू को 11 सीटें मिली है जबकि भाजपा के हिस्से 13 सीटें आई थी। भाजपा ने अपने कोटे की एक सीट सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को दे दी है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵