back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में 2 हजार एंबुलेंस मददगार बनेंगी सेहत सुधार में, कई गाड़ियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ का होने का आरोप

भोपाल 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आमजन की सेहत सुधार के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी में आयोजित एक समारोह में दो हजार से अधिक एंबुलेंस राज्य के विभिन्न हिस्सों में भेजी गई हैं। वहीं कांग्रेस ने इन एंबुलेंस में कई का पंजीयन छत्तीसगढ़ का होने की आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार के लिये एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली में 2052 संजीवनी एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, संजीवनी 108 एंबुलेंस वास्तव में संजीवनी की तरह कार्य करती है। बीमार, घायल या दुर्घटनाग्रस्त को यदि समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज मिल जाए, तो उसका जीवन बचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक से एमपी 108 संजीवनी एप भी लांच किया। कार्यक्रम में एंबुलेंस सेवा पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के 38 जिला चिकित्सालयों में सीटी स्केन मशीनों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में चिकित्सकों की नियुक्ति का अभियान जारी है। हाल ही में 374 चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश का जन-भागीदारी मॉडल देश में अनुकरणीय बना है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरस्त रखना कल्याणकारी राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार से दूरस्त क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने एंबुलेंस की कुछ तस्वीरें ट्वीट कर लिखा है, आज शिवराज ने भोपाल में एम्बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ किया, इनमें से ज्यादातर एम्बुलेंस पर छत्तीसगढ़ का नंबर था। छत्तीसगढ़ रजिस्टर्ड गाड़ियां एमपी में नियम विरुद्ध, नियम के मुताबिक इन गाड़ियों का एमपी में टैक्स जमा होकर ही इन्हें चलाना चाहिये। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵