in-lalgarh-nadda-gave-a-green-signal-to-the-parivartan-yatra-said---change-of-power-is-set-in-may
in-lalgarh-nadda-gave-a-green-signal-to-the-parivartan-yatra-said---change-of-power-is-set-in-may

लालगढ़ में नड्डा ने दिखाई परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी, कहा - मई में सत्ता परिवर्तन तय है

कोलकाता, 09 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को अपरान्ह लालगढ़ में तीसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले नड्डा ने आज ही बीरभूम में दूसरी रथयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इससे पूर्व नड्डा ने 06 फरवरी को नदिया जिले के नवदीप में पहली रथयात्रा का शुभारंभ किया था। मंगलवार को तीसरी रथ यात्रा को झाड़ग्राम के लालगढ़ में रवाना करने से पहले भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के विकास को हमेशा बाधित किया है। इसलिए बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है। मई में यहां सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। नड्डा ने कहा, "भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा को रोकने के लिए ममता सरकार ने कोशिश की है। इस परिस्थिति में अब बंगाल में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। बंगाल ऐसी धरती है, जहां से आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एक दृष्टि दी थी। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की कल्पना को लेकर, पूरा भारत एक है। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। इसके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी। बंगाल में जितने भी विकास कार्य हुए, सभी में ममता ने रोड़ा अटकाया। उन्होंने हमेशा बंगाल के साथ अन्याय किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा बंगाल के साथ न्याय किया है।" मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि ममताजी भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहती हैं, भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी होती हैं। ममता को जाना होगा और बंगाल में कमल खिलाना होगा। राज्य में महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का आश्वासन देते हुए नड्डा ने कहा कि बंगाल में मई महीने में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। इससे 4.67 लाख बंगाल के लोगों का पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाला स्वास्थ्य कार्ड बन सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल के विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण के लिए धन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल के लिए पैसे और अनाज भेजते हैं, लेकिन वो गरीबों तक नहीं पहुंचता। यह अनाज टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर पर मिलता है।" तुष्टिकरण के लिए ओबीसी का आरक्षण किसी और को दिया जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री को जय श्रीराम के नारे से इतनी नाराजगी क्यों, जय श्रीराम के नारे लगने पर ममता को गुस्सा आता है। तुष्टीकरण के चलते ओबीसी भाइयों के रिजर्वेशन को किसी ओर के लिए डायवर्ट कर दिया जाता है, ये कैसी राजनीति है।" नड्डा ने कहा कि झाडग्राम की आदिवासी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रधानमंत्री सस्ते चावल भेजते हैं, लेकिन ममता सरकार यहां के लोगों तक यह चावल भेजने में नाकाम रहती हैं। जंगल महल में भूख के कारण आठ लोगों की जान चली गई। यह बंगाल की वर्तमान स्थिति है।" हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in