back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार विधानसभा में सीएम, अध्यक्ष विवाद को लेकर बैठकों का दौर जारी, नीतीश पहुंचे मनेर शरीफ

पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में सोमवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बहस के बाद मंगलवार को पटना से लेकर दिल्ली तक में बैठकों का दौर जारी है। जदयू के प्रवक्ता जहां मुखर नजर आ रहे हैं वही भाजपा के प्रवक्ता चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मनेर शरीफ पहुंचे और चादरपोशी की। भाजपा- जदयू के बीच खींचें अप्रत्यक्ष तलवार के बीच दिलचस्प है कि मनेरशरीफ पहुंचने पर सीएम नीतीश कुमार की आगवानी खानकाह के सज्जादानशीन दीवान तारिक एनायतुलाह फिरदौसी के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल म़ख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 753वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की। चादरपोशी के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो सम्मान प्रकट करने के लिए यहां आते रहते हैं। यहां कई वर्षों से आ रहे हैं। कोरोना के चलते कहीं आना-जाना बंद हो गया था, फिर से इस बार यहां आकर चादरपोशी करने का अवसर मिला। इस दौरान जब पत्रकारों ने विधानसभा में बहस के संबंध में पूछा तो उन्होंने बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। इधर, इस मामलों को लेकर मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही भी विपक्षी दलों के हंगामे के कारण स्थगित हुआ। विपक्षी दल के विधायक मुख्यमंत्री से आसन से माफी मांगने की मांग कर रहे। अध्यक्ष सिन्हा भी सदन में नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि सोमवार की घटना से अध्यक्ष आहत हैं। इस बीच, पटना से लेकर दिल्ली से लेकर बैठकों का दौर भी जारी रहा। पटना विधानसभा में भी अलग अलग बैठक होने की सूचना है। जदयू के नेता और मुख्यमंत्री ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं से मंत्रना की है। हालांकि इस संबंध में कोई भी नेता मुंह नहीं खोल रहा। इधर, सूत्रों का कहना है कि विधानसभा में घटी घटना पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के नेताओं की एक बैठक दिल्ली में भी हुई है। इस घटना के बाद जदयू के प्रवक्ता और नेता मुख्यमंत्री के बचाव में उतर आ रहे हैं, वहीं, भाजपा चुप्पी साधे हुए है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के नेताओं और प्रवक्ताओं को चुप रहने के निर्देश दिए हों। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने इस मामले में सदन में कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को सदन में विधायिका और कार्यपालिका के अपने-अपने कार्यक्षेत्र और सीमाओं की जानकारी भर दी थी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵