back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘नए साल पर बांके बिहारी मंदिर आने से करें परहेज’ मंदिर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, 5 जनवरी तक आने से किया मना

नए साल के मौके पर मथुरा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना जारी की गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर मथुरा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना जारी की गई है। मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 5 जनवरी 2026 तक वृंदावन आने से परहेज करें। प्रशासन का कहना है कि नववर्ष के दौरान मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। मंदिर प्रबंधक (प्रशासन) ने स्पष्ट किया है कि अति आवश्यक होने पर ही श्रद्धालु वृंदावन आने की योजना बनाएं।

भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

एडवाइजरी में कहा गया है कि पश्चिमी नववर्ष के कारण वृंदावन में ट्रैफिक जाम, गलियों में अत्यधिक भीड़ और दबाव की स्थिति बन सकती है। इसी वजह से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे भीड़ का आकलन कर ही यात्रा करें या संभव हो तो यात्रा टाल दें।

मंदिर प्रशासन की अहम गाइडलाइंस

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। श्रद्धालु अपने साथ बैग या कीमती सामान न लाएं। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए तय रास्तों का ही उपयोग करें और अनाउंसमेंट पर ध्यान दें। जूता-चप्पल पहनकर मंदिर की ओर न जाएं, इनके लिए निर्धारित स्थानों पर व्यवस्था की गई है। जेबकतरे और मोबाइल चोरों से सावधान रहें। परिवार से बिछड़ने की स्थिति में संपर्क के लिए जेब में नाम और फोन नंबर की पर्ची रखें। भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांग, छोटे बच्चे और बीमार व्यक्ति मंदिर न आएं। खोया-पाया केंद्र गेट नंबर 2 और बांके बिहारी पुलिस चौकी पर बनाया गया है।

बाहरी वाहनों पर रोक

नववर्ष के दौरान बाहरी वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों की पार्किंग वृंदावन से बाहर निर्धारित स्थानों पर की गई है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर ही दर्शन व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...