back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मुसलमान में बाबर का DNA है तो तुम में किसका?’ सपा सांसद ने फिर दी करणी सेना को चुनौती

हाल ही में राणा सांगा को लेकर बयान पर मचे सियासी बवाल के बीच सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान में बाबर का DNA है तो तुम में किसका है?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के एक बयान से सियासी बवाल मचा हुआ है। राणा सांगा को लेकर दिए एक बयान की आग बुझी भी नहीं की सपा सांसद ने एक बार फिर वहीं बयान देकर सियासी हंगामा मचा दिया है। सांसद के बयान का करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। सांसद के खिलाफ करणी सेना ने मोर्चा खोल रखा है। इस आक्रोशित विरोध के बीच सपा सांसद सुमन ने फिर से एक बयान दिया है। 

‘तुम में किसका DNA है?’ 

पार्टी कार्यायल में आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना का फिर खुली चुनौती दी है। उन्‍होंने कहा कि इतिहास के पन्‍ने मत पलटो, तुम कहते हो हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो हमें यह कहेंगे कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है। उन्होंने हाल ही में अपने द्वारा दिए बयान को दोहराते हुए कहा कि अगर तुम कहोगे कि मुसलमान में बाबर का DNA है तो तुम में किसका DNA है? जरा यह भी बता दो। इससे पहले भी सांसद इस तरह के बयान दे चुके हैं। जिसके बाद करणी सेना ने भी विरोध किया था। और सांसद पर कार्रवाई की मांग की थी।  

सांसद का करणी सेना पर तीखा हमला 

इस दौरान सपा नेता सुमन ने करणी सेना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने देश में तीन सेनाएं सुनी थीं- वायु सेना, थल सेना और नौ सेना। लेकिन अब हमारे बीच एक नई सेना पैदा हो गई है। सपा सांसद ने आगे कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की जमीन को चीन अपने हिस्‍से में दिखाता है। उन्होंने कहा कि करणी सेना के रणबांकुरों को भारत की सरहद पर जाना चाहिए और चीन से हमें बचाना चाहिए।

इस लड़ाई में हम अकेले नही है- सांसद रामजी लाल सुमन

सपा सांसद ने कहा कि क्षत्रियों का धर्म तो मदद करने वाला है। भरतपुर के राजा सूरजमल ने अंग्रेजों के सिर कलम किए, किसी गरीब का सिर नहीं काटा। सांसद ने आगे कहा कि इस लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं, इस लड़ाई में PDA हमारे साथ है। सपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह लड़ाई उन लोगों से है जो हिंदुस्तान के मुसलमान को बाबर की औलाद कहते हैं। इन लोगों से हम डरने वाले नही हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब इस देश पर आंच आई तो, हिंदुस्तान के मुसलमान ने साबित कर दिया कि यहां की मिट्टी से जितनी मोहब्बत हिंदू को है, उतनी ही मोहब्‍बत मुसलमानों को भी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...