नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने उस छात्रों के इंतजार को समाप्त कर दिया है जो अपने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आज ICSE Board Result 2025 जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और results.cisce.org पर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। आईसीएसई बोर्ड ने टॉपर्स के नाम की घोषणा नहीं की क्योंकि पिछले साल बोर्ड ने अनहेल्थी कॉम्पिटीशन से बचने के लिए नामों की घोषणा नहीं करने का फैसला लिया गया था।
इस लिंक के जरिए चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- फिर आईसीएसई रिजल्ट 2025 या आईएससी रिजल्ट 2025 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
- अब छात्र अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले डिजिलॉकर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- फिर CISCE सेक्शन खोजें।
- उसके बाद ‘कक्षा 10वीं के परिणाम प्राप्त करें’ बटन पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना इंडेक्स नंबर, विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा एक और मौका
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के मुताबिक अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है या अपने अंकों में सुधार करना चाहता है तो उनके पास ऐसा करने का विक्लप है। इच्छुक छात्र अधिकतम दो विषयों की दोबार परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की परिणाम संबंधी डिटेल्स वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।





