back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण बस हादसा: बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस एक बाइक से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस एक बाइक से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?


घटना कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकुर इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, बस हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई यात्री किसी तरह इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने में सफल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों का इलाज जारी


घायल यात्रियों को तुरंत कुर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से 18 लोग सुरक्षित निकलने में सफल हुए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे।

नेताओं ने जताया दुख


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा,“चिन्णाटेकुर इलाके में हुए बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को पूरी मदद देगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी दुख जताते हुए कहा,“यह हादसा बेहद दर्दनाक है। सरकार से अपील करता हूं कि घायलों और प्रभावितों को हरसंभव सहायता और इलाज की सुविधा दी जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵