नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अप्रैल माह की गर्मी के शुरूवात होते ही हर कोई अभी से गर्मी से परेशान होने लगा है। गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि घर से थोड़ी देर के लिए बाहर निकलते ही इंसान पसीने से तरबतर हो जाता है। और उससे आनेवाली गंध एक बड़ी समस्या बन गया है इससे निपटने के लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। ताकि उन्हें बाहर ऑफिस या दोस्तों के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े, लेकिन फिर परफ्यूम की खुशबू भी लंबे समय तक नहीं टिकती। आइए जानते है परफ्यूम को लंबे समय तक टिके रहने के उपाय ।
आइए जानते है ये ट्रिक्स
थोड़े से परफ्यूम को छिड़कने के बाद न सिर्फ आप महकने लगते है बल्कि इससे आपका मूड और भी बेहतर हो जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों को ये समस्या रहती है कि उनका परफ्यूम कुछ देर में ही उड़ जाता है ऐसा क्या करें जिससे लंबे समय तक टिकी रहे इसकी खुशबू। आइए जानते है ये ट्रिक्स ।
गर्मी में परफ्यूम लगाने की टिप्स
1) हमेशा परफ्यूम हमें अपने हाथ की कलाई पर लगाना चाहिए, इससे खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहती है।गर्मी के मौसम में पसीने के गंध से निजात पाने हमें अपने हाथ की कलाई, गर्दन के बाजू और कान के पीछे परफ्यूम लगाना चाहिए। इससे खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहती है।
2) हमेशा परफ्यूम लगाने के लिए आपको बस हल्के स्प्रेज़ की जरूरत होती है। गंध से बचने के लिए हल्का स्प्रे करें।
3) ज्यादातर लोग परफ्यूम लगाते समय अपनी कलाइयों को आपस में रगड़ने लगते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए, इससे परफ्यूम की खुशबू बदल सकती है। वही स्किन पर इरिटेशन जैसी समस्या भी हो सकती है।
4) हमें नहाने के बाद अपने रुटीन क्रीम, तेल लगाने के बाद परफ्यूम भी लगाना चाहिए इससे इसके खुशबू के लंबे समय तक टिके रहने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। हां लेकिन आपको नाजूक त्वचा यानी हाथ बाजू के अलावा अन्य हिस्सों पर लगाने से बचना चाहिए।
5) परफ्यूम के खुशबू को लंबे समय तक टिेके रहने बालों और कपड़ों पर भी स्प्रे कर सकते हैं।
6) परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय टिकाए रखने खुशबू वाले बॉडी लोशन या ऑयल की लेयरिंग करें,यानी इसे परफ्यूम स्प्रे के बाद लगाएं इससे खुशबू लंबे समय टिकी रह सकती है।
ये टिप्स भी आएंगी काम
– लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों को हमेशा सीधे त्वचा पर परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। इससे उन्हें स्किन एलर्जी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
– हमेशा रुखी स्किन पर परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए, इसके लिए नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।ताकि स्किन पर परफ्यूम ल्रबे समय तक टिका रहे साथ ही कोई अन्य परेशानी भी ना हो।





