back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day Parade: 26 जनवरी की परेड के लिए किस तरह मिलेगा टिकट, जानें कैसे करें आवेदन

गणतंत्र दिवस की परेड लिए टिकट की बुकिंग शुरु हो चुकी है। ऐसे में आप भी अपने मोबाइल से टिकट बुक कर सकते है। आइए जानें पूरी जानकारी।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क/ भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day) एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण अवसर होता है। हर साल 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में लाखों लोग शामिल होते हैं। इस बार, 2025 में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बुकिंग 2 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। आप इस टिकट को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

Amantran Portal क्या है?

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए टिकट बुक करने के लिए सरकार ने एक डिजिटल पोर्टल “आमंत्रण पोर्टल” (Amantran Portal) की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक घर बैठे आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। पहले टिकट बुकिंग के लिए लोग लंबी लाइनों में खड़े रहते थे, लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया बहुत ही सरल हो गई है।

Ticket Booking कैसे करें?

बात दें कि रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in और aamantran ऐप पर जा कर टिकट बुक कराया जा सकता है और ऑनलाइन टिकट बुक से पहले आपको कार्यक्रम को चुनना होगा जिस कार्यक्रम के लिए आप टिकट बुक करना चाहते है फिर आपको  गणतंत्र दिवस बीटिंग रिट्रीट का ऑप्शन भी होगा जहां पर आपको आईडी मोबाइल नंबर को दर्ज करें और फिर आप टिकट बुक कर सकेगें। इसके अलावा आप ऑफलाइन व्यवस्था से भी टिकट बुक कर सकते है जिस के लिए आपको एक फोटो पहचान पत्र को लेकर सेना भवन गेट नंबर 3, जंतर मंतर, प्रगति मैदान गेट नंबर 1 पर और , शास्त्री भवन गेट नंबर 3, प्रगति मैदान के गेट नंबर 1 और वही राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास गेट नंबर 7 से और 8 पर काउंटर लगाए गए है वहां से भी टिकट बुक करा सकते है। 

टिकट बुक करने का क्या है समय

अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए टिकट बुक करने कि सोच रहे हैं तो आप समय जान लें कि किस समय आप टिकट बुक कर सकते हैं। रविवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 तक और दोपहर 2 बजे तक लेकर शाम 4:30 बजे तक सभी काउंटर खुले रहेगे।  

कितने रुपये का होगा टिकट

बता दें कि गणतंत्र दिवस के लिए आपको 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मिलेगी। और वही बीटिंग द रिट्रीट रिहर्सल की टिकट आपको 20 रुपये में मिलेगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 65 सेकंड का नहीं… पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...