back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैसे हुआ NTA का गठन, क्या है काम, कैसे पेपर हो जाता है लीक?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA यूजीसी सहित कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का आयोजन करता है। हालांक पिछले कुछ सालों में लगातार पेपर लीक की घटनाओं की वजह से ये चर्चा में आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  नीट यूजी और नेट की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द हो गई। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने किया था। जिसके बाद से भारत में पेपर लीक को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोग लगातार सरकार पर दोबारा नीट की परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। NEET और NET पेपर लीक के बाद एनटीए पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसकी वजह से NTA के DG सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया। 

Modi 2.0 सरकार में हुआ था NTA का गठन

दरअसल NTA का गठन मोदी 2.0 सरकार में हुआ था। 2017 में वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में NTA की घोषणा की थी। उसके बाद इसे कैबिनेट ने भी पास कर दिया। एनटीए के गठन के बाद इसके पहले डायरेक्टर जनरल के रूप में विनीत जोशी को नियुक्त किया गया। विनीत जोशी 1992 बैच के मणिपुर कैडर के IAS अधिकारी हैं। इसके बाद 7 जुलाई 2018 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की कि एनटीए JEE MAIN, नीट यूजी, नेट, कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट और ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन करेगा।

एनटीए गवर्निंग बॉडी के भरोसे ही सारी परीक्षाएं आयोजित करता है। ये परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आयोजित की जाती है। एनटीए सबकुछ आउटसोर्स करता है। पेपर बनाने के लिए एनटीए विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर्स को बुलाता है। 

कैसे होती है परीक्षा

ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर एनटीए के द्वारा अलग-अलग पैटर्न अपनाता है। ऑफलाइन परीक्षा के लिए एनटीए अपने प्रश्न पत्र को पहले बैंक भेज देता है। इन बैंकों में सरकारी और प्राइवेट सभी तरह के बैंक शामिल हैं। परीक्षा से एक दिन पहले शाम को एनटीए से एक मैसेज आता है कि आपको इस बैंक से प्रश्न पत्र मिलेंगे। फिर सुबह 4 बजे बैंक की लोकेशन बदल दी जाती है।

कैसे होता है पेपर लीक

दरअसल जिस जगह पर नेटवर्क इश्यू हो या फिर बैंक में प्रश्न पत्र रखने के लिए जगह कम हो। वहां पेपर लीक करना आसान है। पेपर लीक प्रश्न पत्र ले जाने के दौरान ही हो जाता है। प्रश्न पत्र के बॉक्स सेंटर पर ले जाने के बाद ऑब्जर्वर, सेंटर कोऑर्डिनेटर, इन्विसिलेटर और दो परीक्षार्थियों की मौजूदगी में बॉक्स खुलता है। इस दौरान अगर सब लोग पहले से ही मैनेज हैं तो पेपर लीक हो जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

SC का BPSC प्रीलिम्स पेपर लीक मामले में सुनवाई से इनकार, याचिका खारिज, बोला- ‘हर परीक्षा को…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2025 रद्द किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में ए‍क याचिका दाखिल की...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...