back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indus Waters Treaty: कब तक रद्द रहेगा सिंधु जल समझौता? UN में पाक को आईना दिखाते हुए भारत ने दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र में जल संधि पर एक मीटिंग में भारत के प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने ये भी बताया है कि कब तक सिंधु जल संधि सस्पेंड रहेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत-पाकिस्‍तान दोनों देशों के बीच तनाव के चलते सिंधु जल संधि समझौते को स्‍थगित कर दिया है। भारत ने सिंधु का पानी पाकिस्‍तान में बहने से रोक दिया है। भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। वह आए दिन सिंधु संधि को लेकर भारत को धमकी देता रहता है। लेकिन भारत ने उसकी पोल अब संयुक्त राष्ट्र में खोल दी है। भारत ने एक बार फिर संयुक्‍त राष्‍ट्र में पाकिस्‍तान को आईना दिखाया है। 

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत ने बताया कि आतंकवाद के चलते भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ भारत ने सिंधु जल समझौता भी स्‍थगित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में जल संधि पर एक मीटिंग में भारत के प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने ये भी बताया है कि कब तक सिंधु जल संधि सस्पेंड रहेगी।

संयुक्त राष्ट्र में सिंधु जल संधि पर अरिया फॉर्मूला मीटिंग में भारत के प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने भारत का पक्ष रखा। इस दौरान हरीश ने कहा कि भारत ने 65 साल पहले सद्भावनापूर्वक सिंधु जल संधि की थी। पाकिस्तान ने भारत पर 3 युद्ध और हजारों आतंकी हमले करके इसकी जन भावनाओं का वॉयलेशन किया है। इस तरह के हमलों में अब तक 20,000 से अधिक भारतीयों ने जान गंवाई है, जिनमें सबसे हालिया पहलगाम में आतंकी हमला है।

‘भारत ने हमेशा दिखाया धैर्य’

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि भारत ने हमेशा से ही धैर्य और उदारता दिखाई है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद नागरिकों के जीवन और आर्थिक समृद्धि को बंधक बनाने का प्रयास करता है। इन 65 वर्षों में, बांध के बुनियादी ढांचे के लिए टेक्‍नोलॉजी को संचलित और जल उपयोग की सुरक्षा के लिहाज से दक्षता सुनिश्चित करने के बदलाव किए है। इसमें से कुछ पुराने डेम सुरक्षा संबंधी चिंताओं को झेल रहे है। 

कब तक स्थगित रहेगा सिंधु जल समझौता

पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए हरीश ने कहा कि, 2012 में, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के एक परियोजना पर हमला किया, जिससे हमारी परियोजनाओं और आम जनता के जीवन की सुरक्षा खतरे में है। भारत ने पिछले 2 वर्षों में पाकिस्तान से संधि के संशोधनों पर चर्चा करने के लिए कह रहा है। भारत ने आगे कहा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को पूरी तरह से खत्म नहीं कर देता है, तब तक भारत पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पूरी तरह से सस्पेंड रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...