back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, 14 दिन कहां रही’ सोनम रघुवंशी ने ढाबे वाले को बताई पूरी कहानी?

मेघालय के शिलांग में मध्‍यप्रदेश इंदौर के राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गई सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची तो वहां हड़कंप मचा गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मेघालय के शिलांग में मध्‍यप्रदेश इंदौर के राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गई सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची तो वहां हड़कंप मचा गया। शिलांग से लापता हुई सोनम अचानक रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची। इस पूरी घटना को लेकर ढाबा मालिक साहिल यादव ने असली कहानी बताई। इस पूरे मामले में इंदौर से लेकर शिलांग तक की पूरी कहानी सामने आई है। 

गाजीपुर के ढाबा संचालक साहिल यादव के मुताबिक, उन्‍होंने कहा कि काफी देर के बाद में पता चला कि ये महिला सोनम है जो मेघालय केस से जुड़ी है। ढाबा संचालक ने बताया कि सोनम नाम की महिला रात करीब 1 बजे ढाबा पहुंची और बेहद भावुक स्थिति में नजर आई। जब वह ढाबे पहुंची तो वो डरी हुई थी। 

साहिल यादव ने बताया कि, सोनम ने ढाबा पहुंचते ही फोन मांगा ताकि अपने परिजनों को फोन कर सके। इससे पहले भी कुछ और बैठे लोगों से फोन मांगा लेकिन किसी ने नहीं दिया। ढाबा मालिक ने जब उसे फोन दिया तो अपने घर पर बात करते हुए वह काफी भावुक हो गई।

‘मेरे पति को गोली मारी’

महिला ने ढाबा संचालक को बताया कि, उसकी मई में शादी हुई थी, वह अपने पति के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गई थी। इसी दौरान उसके साथ एक बड़ी घटना हो गई। किसी ने उनके साथ लूटपाट की कोशिश की और उसके पति को गोली मार दी। उसके बाद उसे किडनैप कर लिया और फिर गाजीपुर लाकर छोड़ गया।  

गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम?

सोनम ने यह भी कहा कि उसे नहीं मालूम कि वह गाजीपुर तक कैसे पहुंची। ढाबा मालिक ने बताया कि वह बनारस से गाजीपुर वाले रास्ते से पैदल चलकर आई और ढाबे तक पहुंची। ढाबे में उस वक्त कुछ ट्रक ड्राइवर और एक कपल भी मौजूद थे। इसी दौरान वो ढाबे तक आ पहुंची। 

ढाबा मालिक ने किया था पुलिस को फोन

इस पूरी घटना पर जानकारी होते ही और महिला के भाई से कॉल पर बात बातचीत के बाद ही ढाबा संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। करीब 20-25 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला से 3 बजे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। 

ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जाएगी पुलिस

ढाबा संचालक ने आगे बताया कि, पहली बार देखने पर महिला ज्यादा परेशान नहीं दिख रही थी, लेकिन जब उसने अपने भाई से फोन पर बात की, तब वह बेहद भावुक हो गई। यहां से पुलिस महिला को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराई और फिर उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। मेघालय और इंदौर पुलिस दोनों थोड़ी ही देर में वन स्टॉप सेंटर पहुंचेगी । जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

22 साल के सोनम येशे ने रचा इतिहास! T20I में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भूटान ने म्यांमार को रौंदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लगातार नए देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसी का नतीजा है कि हर दिन कोई न...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...