back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi Cabinet Meeting : 3 करोड़ लोगों का बनेगा मकान, मोदी कैबिनेट ने बिजली और गैस कनेक्शन पर भी लिया बड़ा फैसला

Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार ने आज कई अहम फैसले लिए हैं। ये निर्णय किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए लिए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार पहले दिन से एक्शन में दिख रही है। आज सुबह से केंद्रीय मंत्रियों की बैठकें हो रही हैं। शाम में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। इन घरों में टॉयलेट, बिजली एवं एलपीजी कनेक्शन भी मुहैया कराई जाएगी। इस योजना के पात्र परिवारों की संख्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। बता दें, मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर साइन की। फिर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा कि पीएमओ सेवा का अधिष्ठान और People’s PMO बने। मोदी ने कहा कि सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है।

आम लोगों का हो PMO: मोदी

इससे पहले मोदी ने अधिकारियों से कहा कि हमने 2014 से जो कदम उठाए हैं, हमने इसे उत्प्रेरक एजेंट के रूप में विकसित करने की कोशिश की है। पीएमओ को आम लोगों का पीएमओ होना चाहिए और यह मोदी का पीएमओ नहीं हो सकता।

मोदी के पिछले 10 साल थे अद्भूत : योंगेंद्र

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि पीएम मोदी के बीते 10 साल अद्भुत थे। आने वाले पांच साल में सभी सांसदों का 100 दिनों तक परीक्षण किया जाएगा। 100 दिनों में मैं अपने क्षेत्र में काम कर दिखाऊंगा और 8 महीने बाद दिल्ली में जब विधानसभा चुनाव होंगे, तब मेरी परीक्षा होगी। आज पूरे क्षेत्र में जहां लोग विकास की गारंटी मांग रहे हैं, वहीं नरेला से बवाना तक मेट्रो की बड़ी समस्या है। मुझे बेहद खुशी है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मेट्रो के विस्तार पर चर्चा की गई।

बैठक में ये मंत्री हुए शामिल

इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, गिरिराज सिंह, मनोहर लाल खट्टर, ललन सिंह समेत सभी 30 कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: ‘धन-धान्य कृषि योजना’ पर 24,000 करोड़ खर्च, ग्रीन एनर्जी में भी जोर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (16 जुलाई 2025) को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार ने तीन बड़े फैसलों...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...