back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक तो धर्म परिवर्तन और लव जिहाद कानून की क्या जरुरत : दिग्विजय

भोपाल, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के सभी भारतीयों का डीएनए एक होने के बयान को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब हिंदू और मुसलमान का डीएनए एक है तो धर्म परिवर्तन व लव जिहाद कानून की क्या आवश्यकता है। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए संघ प्रमुख के बयान पर तंज कसा है और कहा है कि, जब हिंदू मुसलमान का डीएनए एक है तो मोहन भागवत और ओवेसी का डीएनए भी एक ही है, ऐसे में लव जिहाद कानून की क्या आवश्यकता है और धर्मांतरण कानून की क्या आवश्यकता है? पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सर संघचालक मोहन भागवत की सोच राष्ट्र की एकता और अखंडता की है तो दिग्विजय िंसंह की सोच अलगाववादी। उनके बयानों में सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन की बातें और सांप्रदायिकता ही नजर आती है। उन्होने आगे कहा, कांग्रेस आजकल सोशल मीडिया पर जिस इंजन का जुमला उछाल रही है। दरअसल इसी इंजन की वजह से ही कांग्रेस पटरी पर नहीं आ पा रही है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...