back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरक्षित जगह पर खालिस्तानी झंडा लगना हिमाचल सरकार की विफलता : संजय सिंह

नई दिल्ली, 8 मई, (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आसपास खालिस्तानी झंडे लगने की घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, सबसे सुरक्षित जगह हिमाचल प्रदेश विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगा कर चले गए, यह राज्य सरकार और पूरी भाजपा की असफलता है। रविवार को विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगे मिले जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने इस घटना की निंदा भी की है। हालंकि आम आदमी पार्टी इस मसले पर सरकार को घेरने में जुट गई है। संजय सिंह ने आगे कहा कि, एक गुंडे को बचाने में पूरी भाजपा और उनकी सरकारें व्यस्त हैं, तो वो हिमाचल प्रदेश और देश की सुरक्षा कैसे करेंगे? आप नेताओं के मुताबिक, भाजपा एक विधानसभा को सुरक्षा नहीं दे सकती है, तो आम इंसान को सुरक्षा क्या देगी। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सिर्फ इसमें व्यस्त है कि गुंडों, लफंगों और दंगाइयों को कैसे बचाया जाए। इसलिए विधानसभा पर जो सुरक्षा होनी चाहिए, वो सुरक्षा नहीं है। हालंकि इस मसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि, इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है, इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। इसी का फायदा उठाकर यह कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस घटना की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिसने भी ये किया है, मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं। –आईएएनएस एमएसके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...