back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू वायुसेना स्टेशन में विस्फोटों के बाद पठानकोट एयरबेस पर हाई अलर्ट

चंडीगढ़, 27 जून (आईएएनएस)। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों, मुख्य रूप से पठानकोट एयरबेस में रविवार को जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर दो विस्फोट होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि पठानकोट और गुरदासपुर के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पठानकोट में विशेष रूप से वायुसेना के अड्डे के पास, जहां 2 जनवरी 2016 को आतंकवादी हमला हुआ था। साथ ही, भारतीय सेना के ममून छावनी के पास भी सुरक्षा बढ़ाई है। पाकिस्तान के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा जम्मू और कश्मीर से सटे दोनों जिलों में आती है। खुफिया सूचनाओं के बाद पंजाब पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। रविवार की सुबह वायुसेना स्टेशन पर दो बम विस्फोट हुए। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि ड्रोन का इस्तेमाल करके इसे अंजाम दिया गया। –आईएएनएस एसजीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO Market Alert: अगले हफ्ते इन्वेस्टर्स के लिए सुनहरा मौका, 22 कंपनियां लेकर आ रही हैं IPO, जाने पूरी डीटेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IPO बाजार में अगले हफ्ते बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद व्यस्त और...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵