नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में हो रही तेज़ बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर प्याज और टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है, जिसका असर अब दिल्ली की मंडियों और रिटेल बाजारों में साफ दिख रहा है। दो दिन में प्याज 20 से 30 रुपए, टमाटर 20 से 35 रुपए प्रति किलो 1 जून और 2 जून को ही प्याज और टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। प्याज 31 मई को 20 रुपए किलो था, अब 30 रुपए किलो टमाटर 31 मई को 20 रुपए किलो था, अब 35 रुपए किलो इसका मतलब है कि प्याज में 50% और टमाटर में 75% तक का इजाफा हुआ है।
मंडी भाव में भी तेजी
दिल्ली की मंडियों में भी कीमतों में भारी तेजी आई है प्याज का थोक भाव दो दिन में 15 से बढ़कर 21 रुपए प्रति किलो टमाटर का थोक भाव 20 से बढ़कर 27 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र के नासिक के लासलगांव, जो भारत का सबसे बड़ा प्याज बाजार है, वहां भी पिछले 15 दिनों में प्याज की कीमतें 20% तक बढ़ चुकी हैं। 15 मई को प्याज: 11.50 रुपए प्रति किलो 31 मई को प्याज: 14 रुपए प्रति किलो बारिश के कारण भंडारण और सप्लाई में भी परेशानी बढ़ी है।
आगे क्या होगा: टमाटर 100 और प्याज 50 के पार?
दिल्ली के रिटेल कारोबारी पप्पू सिंह का कहना है कि अगले 15 दिन में टमाटर की कीमतें 50 रुपए से ऊपर जा सकती हैं। जुलाई में यह 100 रुपए तक पहुंच सकती है। वहीं प्याज भी अगले महीने 50 से 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।
सरकारी आंकड़ों में भी दिखा इजाफा
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़े भी इस बढ़ोतरी की पुष्टि कर रहे हैं। दिल्ली में दो दिन में प्याज की कीमत 20 से 27 रुपए और टमाटर की कीमत 20 से 23 रुपए तक पहुंच गई है। प्याज और टमाटर जैसे जरूरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे आम जनता की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और सप्लाई दुरुस्त नहीं होती, कीमतें और बढ़ सकती हैं।





