back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम की सड़कें बनीं तालाब, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यहां कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। आईएमडी ने आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आसमान में गहरे बादल छाए हैं और कई इलाकों में दिन के समय भी रात जैसा अंधेरा छाया हुआ है। गुरुग्राम में जलभराव के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-एनसीआर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तरी दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

नोएडा-गाजियाबाद जलमग्न

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गुरुग्राम में सुबह करीब 5 बजे से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे साइबर सिटी के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। सेक्टर 9 और सेक्टर 10 में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने सुबह 6 बजे के आसपास अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले 2 से 3 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के अलावा इससे सटे राज्‍यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन घंटों के भीतर मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, कई राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत में मानसून का कहर लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश में हालात और भी गंभीर हैं। राज्य के कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। कुल्लू में कई घर, दुकानें और वाहन तेज बहाव में बह गए। शिमला के रामपुर क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं लाहौल-स्पीति और किन्नौर में ऊपरी क्षेत्रों में भारी नुकसान होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर तैनात है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵