back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में भारी बारिश जारी, तटीय जिलों में भूस्खलन का खतरा

बेंगलुरु, 20 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिससे तटीय जिले में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने जहां राज्य में दो और दिनों के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, वहीं भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन की चेतावनी दी है। राजस्व मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यभर में 23 घर पूरी तरह से ढह गए हैं और नौ लोगों की जान चली गई है। 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसल भी नष्ट हो गई है। राजधानी बेंगलुरू लंबे अंतराल के बाद सुबह धूप निकली। शुक्रवार को शहर में औसत बारिश का अनुमान है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई लगातार तीसरे दिन शहर के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। दावणगेरे, धारवाड़ और हावेरी जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की चार इकाइयां तीन तटीय जिलों, कोडगु, मैसूर, हासन, रायचुरु, यादगीर, बल्लारी, कलबुर्गी और बेंगलुरु में बचाव और राहत कार्यों के लिए पहुंच गई हैं। –आईएनएस एमएसबी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵