नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रविवार की देर रात से कई प्रदेशों में भारी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक बारिश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई है। रेड अलर्ट जारी किया है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
मुरादाबाद में भी हर तरफ पानी ही पानी
लखनऊ में देर रात से सुबह तक अति भारी बारिश हुई है। पूरी रात तेज बादल गरजने से लोगों की नींद टूट गई है। आधे लखनऊ में जलजमाव हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी सभी तरह के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। इससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। सड़कों और कॉलोनियों में जलजमाव हो गया है।
इन शहरों में भारी बारिश अलर्ट
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कौशांबी, संत कबीर नगर, बस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर एवं आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है।
उत्तराखंड के इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने चंपावत, उधमपुर में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। टिहरी और बागेश्वर जिले में भूस्खलन हुआ है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




