नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कहीं-कहीं बादल ही छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश के कारण मुंबई और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मानसून फिर से कुछ राज्यों में एक्टिव हो गया है। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब-हरियाणा आदि शामिल हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश जारी रहेगी।
23 से 26 जुलाई के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र,ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और माहे में तेज बारिश होगी। IMD ने इन जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में बंद किए गए स्कूल
उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश हुई है। इस कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून समेत तीन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश
उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, पानीपत में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




