back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच के खिलाफ महाराष्ट्र और देशमुख की याचिकाओं पर कल यानि 8 अप्रैल को सुनवाई करेगा। जस्टिस संजय किशन कौल और हेमंत गुप्ता की बेंच सुनवाई करेगी। अनिल देशमुख की याचिका में कहा गया है कि कोर्ट ने इस मामले में बिना उनका पक्ष सुने सीबीआई जांच का आदेश दे दिया। ये दर्शाता है कि कोर्ट को जांच के लिए राज्य मशीनरी पर भरोसा नहीं है। कोर्ट ने एक ऐसी कथित स्वतंत्र जांच एंजेसी पर भरोसा किया, जिसकी विश्वनीयता ख़ुद सवालों के घेरे में रही है। बता दें कि अनिल देशमुख के खिलाफ जांच के लिए बांबे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वकील जयश्री पाटिल ने भी सुप्रीम कोर्ट में केविएट याचिका दायर की है। जयश्री पाटिल ने केविएट दाखिल कर कहा है कि अगर महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हैं, तो उस पर कोई एकतरफा आदेश जारी न किया जाए। मामले में उन्हें भी सुना जाए। बता दें कि बांबे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी परमबीर सिंह के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया। इस आदेश के बाद अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/ वीरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵