back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health Tips: मानसून में इन बीमारियों का हो रहा डर, तो अभी से बरतें ये सावधानियां….

मानसून अपने साथ गर्मी से राहत और सुहाना मौसम लेकर आता है, लेकिन इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मानसून के आने से बेशक भीषण गर्मी से राहत मिलती है, ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मानसून अपने साथ गर्मी से राहत और सुहाना मौसम लेकर आता है, मानसून के आने से बेशक भीषण गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में संक्रमण तेजी से फैलते हैं, इसलिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है ताकि आप स्वस्थ रह सकें। आइए इसी के बारे में जानते हैं। बारिश का यह सुहाना मौसम, नमी बढ़ने, जगह-जगह पानी जमा होने और मच्छरों की संख्या में इजाफा होने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का घर बन जाता है। जिससे कई समस्या होने लगती है आइए जानते है उनसे बचाव के उपाय । 

मानसून के आने से बेशक भीषण गर्मी से राहत मिलती है,ये अपने साथ कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी लेकर आता है। इस दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार और पेट से जुड़े रोग (जैसे टाइफाइड और पीलिया) जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भी इस बात पर जोर देता हैकि, मानसून में संक्रामक रोगों के मामलों में तेजी से वृद्धि होने लगती है। ऐसे में, इन बीमारियों की चपेट में आने से बचने के लिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। 

यह सिर्फ साफ-सफाई और खानपान का ध्यान रखने तक सीमित नहीं, बल्कि एक सुनियोजित तैयारी है जो आपको और आपके परिवार को इस मौसम में स्वस्थ रख सकती है। आइए जानते है, मानसून में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मच्छर जनित रोग: डेंगू और मलेरिया

मानसून में एक जगह पर पानी जमा होने की परेशानी बढ़ जाती है, ऐसे में मच्छर पनपते है जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलाते हैं। ऐसे में आप सावधानी बरतें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी रेपेलेंट क्रीम और कॉइल का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छर भगाने वाले पौधे जैसे तुलसी या नीम अपने घर के आसपास लगाएं।

जलजनित रोग: टाइफाइड और पीलिया

बारिश का गंदा पानी अगर पीने के पानी में मिल जाएं तो ऐसे में टाइफाइड, पीलिया और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभी से साफ पानी पीने की आदत डाले व पानी को उबालकर छानकर पानी पीएं । खाना पकाते समय साफ-सफाई का विषेश ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचे। 

वायरल इंफेक्शन: सर्दी-जुकाम और फ्लू

मानसून में तापमान का बदलाव और नमी के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। गर्म पानी पिएं और अदरक, तुलसी या शहद वाली चाय पीएं। विटामिन C युक्त फल जैसे संतरा और नींबू खाएं जिससे आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

वायरल इंफेक्शन: सर्दी-जुकाम और फ्लू

मानसून में तापमान का बदलाव और नमी के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। गर्म पानी पिएं और अदरक, तुलसी या शहद वाली चाय पीएं। विटामिन C युक्त फल जैसे संतरा और नींबू खाएं जिससे आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

इससे स्किन की और सांस संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। बुखार, लगातार उल्टी या गंभीर लक्षण सकते है, ऐसा दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। साथ ही, फ्लू वैक्सीन जैसे टीकाकरण को समय पर करवाएं ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...