हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में ढेर किया ईनामी बदमाश
सोनीपत के भैंसवाल में करनाल पुलिस ने की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं आधा दर्जन केस ग्राम प्रधान की हत्या के बाद था फरार चंडीगढ़, 09 फरवरी। करनाल पुलिस ने सोमवार की रात सोनीपत जिले के गोहाना से 10 किलोमीटर दूरी पर भैंसवान चौकी के पास एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बदमाश पर करीब ढाई महीने पहले घरौंडा थाना क्षेत्र में बल्हेड़ा गांव के एक व्यक्ति की हत्या का आरोप था। एनकाउंटर के बाद शव को पानीपत नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। बताया गया है कि मृतक बदमाश पर करनाल में ही हत्या का मुकदमा दर्ज था। जानकारी अनुसार करनाल पुलिस को इकराम उर्फ मच्छर की तलाश थी। नवम्बर में हुई एक हत्या के मामले में इकराम वांछित था। करनाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इकराम गोहाना के भैंसवाल गांव में हैं। सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में भैंसवाल चौकी से 500 मीटर दूर घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई। इससे आरोपी की मौत हो गई। उसे पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। देर रात इकराम के शव को पानीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। बताया गया है कि करनाल के गांव बल्हेड़ा में 27 नवम्बर को माशूक अली की हत्या कर दी गयी थी। उसी मामले में इकराम करनाल पुलिस का वांछित अपराधी था। पुलिस ने इकराम पर इनाम भी रखा हुआ था। इकराम को जानलेवा हमले के मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी थी, लेकिन वो जमानत पर बाहर चल रहा था। करनाल पुलिस ने इकराम के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम भी था। जानकारी के मुताबिक इकराम पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। इकराम ने 2 महीने पहले गांव के ही प्रधान की हत्या की थी, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था। बरोदा थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाईवे 709 पर पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है। मौके पर जाकर देखा तो एक बदमाश ढेर मिला। करनाल पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in