back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा:ग्रहों, नक्षत्रों व राशियों के अनुसार होगा वृक्षारोपण

पंचकूला में बनेंगे नक्षत्र वाटिका, सुगंध वाटिका और राशि वन सीएम पांच जून को करेंगे शिलान्यास चंडीगढ़, 02 जून। हरियाणा संभ्वत देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां ग्रहों,नक्षत्रों व राशियों के आधार पर पौधे लगाए जाएंगे। ग्रहों व नक्षत्रों के आधार पर बकायदा वाटिका बनाई जाएगी। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक मेंं इस बारे में विचार किया। बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला जिला के मोरनी क्षेत्र में नक्षत्र वाटिका, सुगंध वाटिका एवं राशि वन का शिलान्यास पांच जून को किया जाएगा। पंचकूला से मोरनी मार्ग पर सड़क के किनारे लगभग 20 एकड़ में नक्षत्र वाटिका, सुगंध वाटिका और राशि वन स्थापित किए जाएंगे। नक्षत्र वाटिका में सभी 27 नक्षत्रों से संबंधित पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नक्षत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी भी इस वाटिका में मिलेगी। सुगंध वाटिका में सुगंध बिखेरने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही आसपास के किसानों को ऐसे पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि आसपास में ही स्थापित सुगंधित तेल बनाने वाले उद्योग में किसान अपनी फसल बेच कर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें। इसी प्रकार राशि वन में सभी 12 राशियों से संबंधित पौधों का रोपण किया जाएगा। इन पौधों और राशियों के बारे में भी इस वन में विस्तृत जानकारी पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक के दौरान ही अधिकारियों से राशि से संबंधित पौधों के बारे में पूछा। बैठक में अधिकारियों ने अपनी तरह के अनोखे वनों के बारे में रिपोर्ट भी पेश की। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...