back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की राहुल गांधी संग बैठक, संगठन में हो सकता है फेरबदल

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, कैप्टन अजय यादव समेत अन्य नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस संगठन में भी बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार हरियाणा कांग्रेस संगठन के कुछ नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी के करीबी नेताओं को पदों से हटाया जाए। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान भुपेंद्र हुड्डा ने नाराज कांग्रेस नेताओं के बारे में भी पार्टी अध्यक्ष को भी जानकारी दी थी। हालांकि बैठक के बाद हुड्डा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने सोनिया गांधी से कांग्रेस नेतृत्व के साथ पार्टी को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर बातचीत की । इसके साथ ही हाल ही में पांच राज्यों के हुई चुनावी हार पर भी चर्चा हुई है और हरियाणा के लिए भी रणनीति पर चर्चा की गई है। गौरतलब है कि हरियाणा की 90 सीटों पर 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी ने हरियाणा चुनाव में 40 सीटें और जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी (आप) की भी हरियाणा में जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, जोकि पंजाब में मिली जीत के बाद सभी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकती है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...