back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा : भाजपा ने आस्ट्रेलिया में बैठे हरियाणवियों को किया लामबंद

-विदेश संपर्क विभाग की बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा चंडीगढ़ 27 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के विदेश संपर्क विभाग की वर्चुअल बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी शिरकत की। भाजपा के विदेशी सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख संदीप देशवाल समेत भारी संख्या में हरियाणवी ऑस्ट्रेलियन एनआरआई बैठक में जुड़े और प्रदेश सरकार द्वारा विदेशी निवेश को लेकर बनाई पॉलिसी और विदेश में रह रहे हरियाणवी भाइयों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कोरोना महामारी के दौरान एनआरआई भाइयों के दिए गए सहयोग और सहायता के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में आप सबके सहयोग के लिए पूरा प्रदेश आपका आभारी है। प्रदेश में कोरोना के संकट से बचाव के लिए सरकार और संगठन ने मिलकर काम किया। लाखों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई। उन्होंने कहा ऑक्सीजन से लेकर दवाइयां, मास्क, भोजन सभी तरह की सहायता के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन रात लगे रहे। बैठक में बिजनेस में बड़ा नाम करने वाले सिडनी से संजीव और उनके साथी सिद्धार्थ, मेलबर्न में बिजनेस कर रहे सुरेंद्र श्योराण, हरियाणा की कॉमेडी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके विकास और रितु श्योराण, एन आर आई सुरेंद्र श्योराण, भूपेंद्र देशवाल, तरुणा, यशपाल ढांडा, ईशा दुहान, रोहन चौधरी, डॉक्टर निहाल शर्मा समेत भारी संख्या में एनआरआई मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵