back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP के मुजफ्फरनगर के बाद उत्तराखंड में भी फरमान, कांवड़ के रास्ते की दुकानों में लगेगी दुकानदार की नेमप्लेट

यूपी के बाद सचेत हुआ उत्तराखंड प्रशासन, कांवड़ के रूट पर लगने वाली दुकानों पर लगानी होगी नेमप्लेट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। के बाद उत्तराखंड में भी कावड़ के रूट में लगने वाली दुकानों और ठेलों पर लगानी होगी नेमप्लेट 

हाल ही में यूपी (उत्तर प्रदेश) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर लगाई जाने वाली सभी दुकानों और ठेलों पर नेमप्लेट लगाई जाना अनिवार्य होगा। इस आदेश के बाद उत्तराखंड के डीएम ने भी आदेश दिया है कि नगर निगम के द्वारा जारी किया गया लाइसेंस और आधार कार्ड अपने पास रखना होगा।

सभी ढाबा संचालकों और ठेला-रेड़ी लगाने वालों को लगानी होगी नेमप्लेट 

एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, हरिद्वार के डीएम धीरज गरबियाल ने बताया कि इनके द्वारा जारी किया गया लाइसेंस सभी ठेला-रेहड़ी तथा ढाबा लगाने वाले लोगों को लगाना होगा। हर साल अन्य राज्यों से भी लोग यहां पर आते हैं। उन्होंने यहा भी बताया कि उत्तराखंड में सत्यापन को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। लगातार लोगों का सत्यापन हो रहा है।

संविधान खतरे में है: विपक्ष 

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता शिशुपाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने कावड़ यात्रा के दौरान ठेला-रेड़ी वालों को आदेश दिया है कि वह अपनी रेहड़ी अथवा दुकान पर नेमप्लेट लगाएं। इससे उनके धर्म की पहचान हो सके। यह सब उसे देश में किया जा रहा है, जिसे धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है। ये प्यार मोहब्बत से चलने वाला देश है यहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि विपक्ष का कहना है कि संविधान खतरे में है। इन सब घटनाओं से यह जाहिर होता है कि संविधान को खतरा है। विपक्ष की बात सही है।

सरकार के इस कदम से आम जनता को होगा फायदा: बीजेपी प्रवक्ता  

भाजपा ( भारतीय जनता पार्टी) के प्रवक्ता हनी पाठक ने बताया कि राज्य सरकार के ठेला रेड़ी वालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने से प्रदेश की जनता को फायदा होगा। कुछ लोग रेहड़ी पर मिलावटी सब्जी बेचते हैं। उनके पास लाइसेंस होगा तो वह इस प्रकार के काम नहीं करेंगे। लाइसेंस बनाते समय कई तरह की जांच-पड़ताल की जाती है। इससे लोग मिलावट नहीं करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुलझ नहीं रहा कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट का मसला, SC में फिर डाली गई समर्थन में याचिका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाली दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵