back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरक सिंह रावत का दावा: BJP में रहते बड़े ऑफर मिले, लेकिन कांग्रेस का रास्ता चुना, अमित शाह पर भी आरोप

उत्तराखंड के सीनियर नेता हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि साल 2022 में बीजेपी छोड़ने से पहले अमित शाह ने उनसे संपर्क किया और तीन विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड के सीनियर और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होने पार्टी और अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि 2022 में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने से पहले अमित शाह ने उन्हें तीन विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया था। 

हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि साल 2022 में बीजेपी छोड़ने से पहले अमित शाह ने उनसे संपर्क किया और तीन विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया। शाह ने कहा कि अगर वे पार्टी में रहते, तो इन सीटों पर उन्हें टिकट दिया जाता।

लेकिन इसके साथ ही कहा गया कि अगर मैं इन शर्तों पर सहमत नहीं होता, उनके और परिवार के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। रावत ने यह प्रस्ताव ठुकराया और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

2022 में BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन 

वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत 2022 में बीजेपी से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। उस समय उनकी बेटी और दामाद को भी टिकट मिला, लेकिन चुनाव हारने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गए।

हरक सिंह रावत ने बताया कि बीजेपी में रहते हुए कई मुद्दों पर उन्होंने आवाज उठाई, लेकिन पार्टी ने उनकी नहीं सुनी। अमित शाह का प्रस्ताव उनके लिए असहनीय था, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का रास्ता अपनाया और पार्टी जॉइन की।

पहले भी BJP पर लगा चुके हैं आरोप 

बता दें कि, हरक सिंह रावत इससे पहले भी बीजेपी नेताओं पर विभिन्न आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी ने उत्तराखंड में-खनन से प्राप्त धन को गलत तरीके से इस्तेमाल किया रावत ने कहा कि अगर ईडी (ED) निष्पक्ष जांच करे, तो कई बीजेपी नेता दोषी पाए जाएंगे।

हरक सिंह के दावों पर BJP का रिएक्‍शन 

वही, हर‍क सिंह रावत के इन दावों और आरोपों पर बीजेपी नेताओं ने रिएक्‍शन देते हुए उनके इन दावों को खारिज कर दिया है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि, हरक सिंह रावत लगातार बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके पास कोई सबूत है, तो वे इसे कोर्ट में पेश करें। मीडिया में बयानबाजी से कुछ नहीं होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...