नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त CEC के रूप में ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे।
कैसे हुई नियुक्ति?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 17 फरवरी को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे। इस बैठक के बाद नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार के नाम को मंजूरी दी गई।
कौन हैं ज्ञानेश कुमार?
1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं केरल कैडर से आते है. उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में भी सचिव रह चुके हैं, गृह मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर डेस्क के इंचार्ज थे।
राहुल गांधी और कांग्रेस की आपत्ति
विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने नए CEC की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बैठक को टालने की मांग की थी। उनका कहना था कि जब तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आता, तब तक बैठक नहीं होनी चाहिए थी।
वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त
वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार का नाम पहले से ही तय माना जा रहा था। ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी। अब देखना होगा कि वे चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
https://whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L




