gurugram-public-relations-campaign-launched-under-seva-hi-organization
gurugram-public-relations-campaign-launched-under-seva-hi-organization

गुरुग्राम: सेवा ही संगठन के तहत चलाया जनसंपर्क अभियान

ईश्वर गुरुग्राम, 01 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार-2 के दो वर्ष पूरे होने पर व सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर व भाजपा जिलाध्यक्षा गार्गी कक्कड़ के मार्गदर्शन में सरस्वती मंडल के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर जनसंपर्क किया। इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सेनिटाइजर व मास्क जरूरतमंद लोगों को बांटे। इस सेवा दिवस पर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला और जिले से उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा (सरस्वती मंडल प्रभारी), जिला सचिव सुरेंद्र गहलोत, जिला उपाध्यक्ष ज्योति, मीडिया प्रभारी अजित यादव सरस्वती मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी के साथ लोगों के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछा। कुछ परिवार जिनमें बहुत क्षति हुई है, उनके यहां पहुंचकर उनको सांत्वना दी। जिसमें मंडल महामंत्री अशोक डबास, मनोज यादव, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सविता चौधरी, नेहा अग्रवाल, मंडल सचिव संजय टंडन, कर्मबीर यादव, मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी मिलन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका स्वामी, जिले में कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलिमा मिश्रा, स्वाति टंडन, नेहा सोनल, संगीता मनचंदा, नूतन, लीना वाष्र्णेय, सुमित स्याल सरस्वती मंडल भाजपा का सामाजिक दायित्व निभाते हुए लोगों से संपर्क किया। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in