back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरातः यूपीएल-5 कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने से 24 से अधिक श्रमिक घायल, 5 लापता

भरुच/अहमदाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। सोमवार आधी रात भरूच जिले के झगड़िया जीआईडीसी में यूपीएल कंपनी में हुए विस्फोट के बाद लगी आग में 24 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद से पांच श्रमिक लापता बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। सोमवार रात भरूच जिले में बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है। फास्फोरस विनिर्माण कंपनी यूपीएल झगड़िया जीआईडीसी में स्थित है।रात करीब 2.30 बजे कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। जिसके बाद रासायनिक कंपनी यूपीएल -5 के संयंत्र में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 10 किमी से अधिक के दायरे में सुनाई दी और काफी दूरी तक लोगों ने कंपन महसूस किया।झगड़िया जीआईडीसी से सटे दढेड़ा, फुलवाड़ी और कपालसाड़ी सहित गांवों में लोगों के घरों के कांच टूट गये। धमाके के कंपन को अंकलेश्वर तक महसूस किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। हिदुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Advertisementspot_img

Also Read:

‘लालो कृष्ण सदा सहायता’ का कलेक्शन देख हैरान हुए लोग, बनी साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 भारतीय सिनेमा के लिए अब तक का यादगार साल रहा है। इस साल कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵