नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात में आज सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे। राज्य में मंत्रिमंडल का यह बड़ा विस्तार होने जा रहा है, जिसमें करीब 25 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें 15 से 16 नए चेहरे होंगे, जबकि 6 पुराने मंत्रियों को दोबारा मौका मिलने की उम्मीद है।
कौन-कौन बन सकते हैं नए मंत्री?
सूत्रों के मुताबिक जिन नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें कई चर्चित नाम हैं रिवाबा जडेजा जामनगर की विधायक और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी, अल्पेश ठाकोर, जीतूभाई वाघानी , अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, नरेश पटेल, प्रवीण माली, अनिरुद्ध दवे / अमित ठाकर, रमेश सोलंकी, उदय कानगढ़, जयराम गावित, पीसी बरंडा, कांतीभाई अमतिया, दर्शना वाघेला बीजेपी के छह मौजूदा मंत्री दोबारा कैबिनेट में जगह पा सकते हैं। इनमें शामिल हैं, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, बलवंतसिंह राजपूत, हर्ष संघवी, प्रफुल्ल पनसेरिया, जेपी नड्डा और अमित शाह रहेंगे मौजूद इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नड्डा गुरुवार शाम गांधीनगर पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
पहले दिए जा चुके हैं इस्तीफे
शुक्रवार को होने वाले इस विस्तार से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इससे साफ है कि सरकार अब पूरी तरह नई टीम के साथ काम करने जा रही है। ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के चलते जगदीश विश्वकर्मा बाहर बीजेपी नेता जगदीश विश्वकर्मा, जो हाल ही में गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष बने हैं, इस बार मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होंगे। पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के कारण उन्हें मंत्रिपद से दूर रखा गया है।
संविधान के अनुसार अधिकतम 27 मंत्री बन सकते हैं
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। संविधान के अनुसार राज्य में अधिकतम 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं, यानी सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत। बीजेपी इस बार युवा और नए चेहरों पर भरोसा दिखा रही है। पार्टी का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार दोनों को ताजगी देना है। रिवाबा जडेजा और अल्पेश ठाकोर जैसे नेताओं की एंट्री से पार्टी को सामाजिक संतुलन और लोकप्रियता दोनों में फायदा मिलने की उम्मीद है।





