नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हैदराबाद में 86 वर्षीय उद्योगपति वीसी जनार्दन राव की उनके ही नाती ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स की मानें तो नातीने राव पर चाकू से 70 बार हमाल किया। जानकारी के अनुसार, वीसी जनार्दन राव के कंपनी का डायरेक्टर बनने को लेकर हुए विवाद के बाद ये कदम उठाया। इस दौरान बीचबचाव में मां भी घायल हो गई है। आरोपी का नाम कीर्ति तेजा है, वो 28 साल का है।
मां का अस्पताल में चल रहा इलाज
तेजा और उसकी मां सोमाजीगुडा स्थित नाना राव के घर गए हुए थे। जब उसकी मां अंदर कॉफी लेने गई, तभी तेजा और उसके नाना के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। जिसके बाद, गुस्से में आकर तेजा ने जेब से चाकू निकाल राव पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारीनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चाकू वार की सही जानकारी स्पष्ट होगी। पुलिस जांच में सामने आया कि तेजा हाल ही में अमेरिका से मास्टर डिग्री पूरी करके लौटा था और नाना से संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था। इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद उसने अपने नाना की निर्ममता से हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव में आई तेजा की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
वेलजन ग्रुप क्या करता है?
वेलजन ग्रुप एक प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह है, जिसकी स्थापना वीसी जनार्दन राव ने साल1965 में की थी। यह कंपनी जहाज निर्माण, ऊर्जा, मोबाइल और ऐसे कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए समाधान प्रदान करने सुविधा मुहैया करवाती है। वीसी जनार्दन राव इस कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ अभी जारी है।





