government-should-arrest-sarjil-usmani-devendra-fadnavis
government-should-arrest-sarjil-usmani-devendra-fadnavis

सरजिल उस्मानी को गिरफ्तार करे सरकार : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 02 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिन्दुओं के बारे में गलतबयानी करने वाले सरजिल उस्मानी को राज्य सरकार को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर यह मांग की है। फडणवीस ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरजिल उस्मानी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा तीव्र आंदोलन करेगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुणे में पिछले सप्ताह को आयोजित एलगार परिषद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरजिल उस्मानी ने कहा था कि हिन्दू समाज के लोग सड़े हुए हैं। सरजिल उस्मानी का यह व्यक्तव्य हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। फडणवीस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर एलगार परिषद के कार्यक्रम को अनुमति ही क्यों दी गई। एलगार परिषद के कार्यक्रम के बाद ही पुणे में भीमा कोरेगांव की हिंसा हुई थी। इसी तरह सरजिल उस्मानी जहां जाते हैं, वहां इसी तरह का भडक़ाऊ भाषण करते हैं। यह राज्य सरकार को मालूम था, इसके बाद भी राज्य सरकार ने अगर एलगार परिषद के कार्यक्रम को अनुमति दी है तो राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल लग रहा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा इस मामले में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने छानबीन की घोषणा की है। गृहमंत्री को आश्वासन नहीं, सरजिल उस्मानी पर सीधे कार्रवाई करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in