back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार के पास नहीं है वैक्सीन रणनीति, आगे भी आ सकती है कोरोना लहर : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार कोविड महामारी को पूरी तरह से समझने में नाकाम रही है जिसके चलते लोगों की मौतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई वैक्सीन रणनीति नहीं है जिसके चलते आगे भी महामारी की लहर आने की आशंका बनी हुई है। राहुल गांधी ने वर्चुअल प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार की लापरवाही से कोरोना वायरस को बढ़ने और भयावह रूप लेने का मौका मिल रहा है। इससे भारत दुनियाभर के लिए बोझ बनता जा रहा है। कोरोना का स्थाई समाधान वैक्सीन है जिसको लेकर सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधा और व्यक्तिगत आक्षेप लगाते हुए कहा कि वह केवल इवेंट मैनेजर हैं और दीर्घकालीक रणनीति बनाने में अक्षम हैं। भारत सरकार अति आत्मविश्वास के चलते कोरोना डिप्लोमेसी करती रही और उसने घरेलू जरूरतों की कोई चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि देश की केवल 3 प्रतिशत आबादी को अब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन दी गई है। 97 प्रतिशत लोग अभी भी खतरे से जूझ रहे हैं। इससे कोरोना को बढ़ने का मौका मिल रहा है। राहुल ने कोरोना से जुड़ी मौतों के आंकड़ों पर भी एक बार फिर सवाल उठाया और सरकार से सही आंकड़े पेश करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कोरोना के 1.89 लाख मामले प्रकाश में आए हैं। यह पिछले 44 दिनों के आंकड़ों में सबसे कम हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵