नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये DMRC ने यात्रियों की सुविधाओं को ख्याल रखते हुए अपनी सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ग्रीन लाइन पर ये बदलाव किया है। DMRC ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है।
DMRC ने बताया कि, ग्रीन लाइन पर चलाई जाने वाली ट्रेनें दो फिक्स लूप पर चलेंगी। इस बदलाव के तहत, ग्रीन लाइन के एक लूप पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर तक ट्रेनें चलाई जाएंगी और दूसरे लूप पर मुंडका से इंद्रलोक के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी। और ये नया बदलाव सोमवार से शुक्रवार के लिए है, जबकि शनिवार और रविवार को सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी।
हरियाणा के बहादुरगढ़ में है ग्रीन लाइन
बताते चलें कि, यह 29 किमी लंबी ग्रीन लाइन पर कुल 24 स्टेशन है। ये लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह से अशोक पार्क मेन के रास्ते इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक जाती है।
नए बदलाव के बाद ब्रिगेडियर होशियार सिंह से चलने वाली सभी ट्रेनें कीर्ति नगर जाएंगी और कीर्ति नगर से चलने वाली सभी ट्रेनें ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक जाएंगी। इसी तरह, मुंडका से चलने वाली सभी ट्रेनें इंद्रलोक तक जाएंगी और इंद्रलोक से चलने वाली सभी ट्रेनें मुंडका तक जाएंगी।
अशोक पार्क मेन स्टेशन होगा ग्रीन लाइन का मुख्य इंटरचेंज
इसके साथ ही, जिन यात्रियों को ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक जाना है, मुंडका से कीर्ति नगर जाना है, उन्हें अशोक पार्क मेन से ट्रेन बदलनी होगी। कीर्ति नगर और ब्रिगेडियर होशियार सिंह के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें अशोक पार्क मेन और मुंडका से होकर ही जाएंगी।
इस फैसले से यात्रियों की समय की बचत होगी
इंद्रलोक से कीर्ति नगर और कीर्ति नगर से इंद्रलोक जाने वाले यात्रियों को भी अशोक पार्क मेन से ही ट्रेन बदलनी होगी। DMRC के इस बदलाव से व्यस्त मौकों पर समय की बचत होगी। याद हो, कि ग्रीन लाइन पर अभी 4 मिनट और 10 सेकेंड से लेकर 8 मिनट और 20 सेकेंड के अंतराल पर मेट्रो मिलती है।





