back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: फरार लूथरा ब्रदर्स को पकड़ने की तैयारी इंटरपोल के जिम्मे, तीसरे पार्टनर की तलाश जारी

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में फरार लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गोवा के एक नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फरार हुए क्लब के मालिक सौरव लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश तेज हो गई है। जांच एजेंसियों ने दोनों भाइयों के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद दोनों आरोपी देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट फरार हो गए थे।

रविवार तड़के फुकेट के लिए भरी उड़ान

सूत्रों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स ने 7 दिसंबर की सुबह करीब 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1073 से मुंबई होते हुए फुकेट के लिए उड़ान भरी। आग लगने की घटना के तुरंत बाद उनके विदेश भागने की सूचना मिलते ही गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया था।

दिल्ली में घर बंद मिला, पुलिस ने छापेमारी की

लूथरा ब्रदर्स को पकड़ने के लिए गोवा पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में स्थित उनके आवास पर ताला लटका मिला और घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस को आशंका है कि दोनों पहले से ही फरारी की योजना बना चुके थे।

तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता की तलाश तेज

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि नाइट क्लब के संचालन में अजय गुप्ता नाम का एक तीसरा पार्टनर भी शामिल है। पुलिस अब उसकी भूमिका की जांच कर रही है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। आशंका है कि फरारी में उसे भी मदद मिली हो सकती है।

25 लोगों की गई थी जान, कई अभी भी इलाजरत

यह दर्दनाक हादसा पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुआ था। आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 क्लब कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल थे। मृतकों में चार पर्यटक दिल्ली से थे। वहीं, पांच घायलों का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में जारी है।

FIR दर्ज, इंटरपोल से मदद की तैयारी

घटना के बाद गोवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरारी की पुष्टि होते ही इमिग्रेशन ब्यूरो से संपर्क कर आरोपियों की यात्रा का ब्योरा जुटाया गया। अब उन्हें पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए इंटरपोल के माध्यम से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि थाईलैंड की एजेंसियों की मदद से दोनों को हिरासत में लिया जा सके।

जांच में खुलेगी अग्निकांड की पूरी साजिश

पुलिस को संदेह है कि क्लब में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी, जिसकी वजह से इतनी बड़ी त्रासदी हुई। अब लूथरा ब्रदर्स और उनके तीसरे पार्टनर की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी शामिल है

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...