back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा नाइट क्लब आग हादसा: 25 की मौत, 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, जानिए कब आएगी जांच रिपोर्ट?

गोवा के नॉर्थ गोवा जिले के अरपोरा गांव में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोवा के नॉर्थ गोवा जिले के अरपोरा गांव में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं। यह इलाका राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर है।

कैसे लगी आग?

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग रात करीब 12 बजे एक विस्फोट के बाद तेजी से फैल गई। आग से ज्यादा धुएं में दम घुटने से लोगों की मौत हुई। कई लोग ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए, जिन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। क्लब संकरी गलियों में बना था, जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच पाईं। पानी के टैंकरों को 400 मीटर दूर रोकना पड़ा, जिससे रेस्क्यू में देरी हुई।

सभी 25 मृतकों की पहचान पूरी

सरकार ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में उत्तराखंड: 5, नेपाल: 4, झारखंड और असम: 3-3, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश: 2-2, पश्चिम बंगाल: 1, दिल्ली: 4 (एक ही परिवार के 3 सदस्य), कर्नाटक: 1 पर्यटक कुल पर्यटक: 5 मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब ने फायर सेफ्टी के बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया था, जिसकी वजह से आग इतनी तेजी से फैली और लोग बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने नाइट क्लब मैनेजमेंट के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चीफ जनरल मैनेजर जनरल मैनेजर बार मैनेजर गेट मैनेजर शामिल हैं। इसके अलावा, क्लब मालिकों और इवेंट आयोजकों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई है।

तीन सरकारी अधिकारी निलंबित

2023 में नियमों के उल्लंघन के बावजूद क्लब को अनुमति देने वाले तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जिसमें साउथ गोवा कलेक्टर फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज के उपनिदेशक फॉरेंसिक लैब के निदेशकशामिल हैं। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुआवजे का ऐलान गोवा सरकार ने मृतकों के परिवार को ₹5 लाख घायलों को 50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बाहरी राज्यों और नेपाल के कर्मचारियों के शव उनके घर भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...