goa-minister-urged-to-close-atal-setu
goa-minister-urged-to-close-atal-setu

गोवा मंत्री ने अटल सेतु को बंद करने का किया आग्रह

पणजी, 21 मई (आईएएनएस)। गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने शनिवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से आग्रह किया कि जब तक गड्ढों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक अटल सेतु को बंद कर दिया जाए। खुंटे ने यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का जीवन किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अटल सेतु की स्थिति अत्यधिक जोखिम भरी हुई है। मैं खुद पुल पर एक दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा हूं। अटल सेतु में इंजीनियरिंग की खामियां दूर करने के लिए राज्य सरकार ने आईआईटी-मद्रास से संपर्क किया है। खूंटे ने कहा कि वर्तमान में पर्यटकों की संख्या कम है। ऐसे में, मंडोवी के दो अन्य पुलों पर यातायात को डायवर्ट करके पुल की मरम्मत का काम पूरा किया जा सकता है। 5.1 किमी लंबा अटल सेतु पणजी और पोरवोरिम को जोड़ता है। --आईएएनएस पीके/एमएसए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in