back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा के मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरी चाहने वालों को नकली एजेंटों के खिलाफ चेताया

पणजी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सरकारी नौकरी चाहने वालों को सरकारी नौकरी का वादा करने वाले फर्जी एजेंटों के झांसे में ना आने के खिलाफ सोमवार को आगाह किया और कहा कि उनकी सरकार धोखाधड़ी के ऐसे आठ से 10 मामलों की जांच कर रही है। गलती से अगर किसी को इन नौकरियों के लिए पैसे देने के लिए कहा गया है, तो कृपया हमारे कार्मिक विभाग से शिकायत करें। विभिन्न नौकरियों के बारे में कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। सरकार सामान्य (श्रेणी) की नौकरियों की भी पेशकश की जा रही है। सावंत ने लोगों से फर्जी एजेंटों के शिकार न होने का आग्रह करते हुए कहा कि मैं यह जानबूझ कर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने (आठ से 10 एजेंटों के खिलाफ) शिकायत दर्ज की है। जांच चल रही है। कई लोग नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। नौकरी वरिष्ठता सूची के अनुसार दी जाएगी। सावंत ने यह भी कहा कि इन नौकरियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होगी। सावंत ने यह भी कहा कि अनुकंपा के आधार पर नौकरियों के लिए 92 ऑफर लेटर सोमवार को जारी किए गए, वहीं 454 और रिक्तियों को भरने की उम्मीद है। सावंत के नेतृत्व वाले प्रशासन ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले स्थानीय युवाओं को 10,000 नौकरियों का वादा किया है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵