gift-day-for-chg
gift-day-for-chg

छग के लिए सौगातों का दिन

रायपुर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के लिए गुरुवार का दिन सौगातों का दिन रहने वाला है, इस दिन यहां चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करने वाले है। यह योजनाएं भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर के साथ युवाओं से नाता रखने वाली है। साथ ही गांधी की यादों को संजोने के सेवा ग्राम के अलावा छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति के लिए भूमिपूजन होने वाला है। बताया गया है कि राहुल गांधी साढ़े बारह बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम साढ़े चार बजे तक रायपुर में रहने वाले है। इस दौरान वे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले सेवाग्राम तथा छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन करेंगे। छत्तीसगढ़ को गुरुवार को जो चार सौगातें मिलने वाली है, इनकी पूर्व मंे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी, जिस पर अमल की शुरुआत आज होने जा रही है। इस अवसर पर साईंस कॉलेज मैदान में थीम आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जो पांच फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में गोधन न्याय योजना से जुड़ी विभिन्न आय मूलक गतिविधियों, आजीविका मिशन की गतिविधियों, बस्तर संभाग की विशिष्ट पहचान और उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। तीन से पांच फरवरी तक आयोजित होने वाले इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की विचारधारा, युवाओं के योगदान, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर, शहीदों को नमन जैसे विषयों पर संगोष्ठी-परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी स्थल पर थीम आधारित डोम लगाए गए हैं। जिसमें निर्धारित विषय वस्तु का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। इन आयोजनों की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, साइंस कॉलेज का मैदान राज्य की संस्कृति, विकास और समृद्धि का संगम बना हुआ है। वहीं राजधानी को अतिथियों के स्वागत के लिए सजाया गया है, जगह-जगह होडिर्ंग-बैनर लेगे हुए है। --आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in