back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद: मैक्स अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी टेक्नोलॉजी द विन्सी की शुरुआत

गाजियाबाद, 1 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल में अमेरिकी इनट्यूटिव संस्था के सहयोग से द विन्सी नाम की अत्याधुनिक रोबोट संचालित सर्जरी टेक्नोलॉजी स्थापित करने की घोषणा हुई है। इस टेक्नोलॉजी के साथ ही मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम शल्यक्रिया टेक्नोलॉजी शुरू करने वाला पहला निजी अस्पताल बन गया है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली के यूरोलॉजी, रोबोटिक्स एंड रेनल ट्रांसप्लांट विभाग के चेयरमैन डॉ. अनंत कुमार और एसोसिएट डायरेक्टर- यूरोलॉजी, रोबोटिक्स, किडनी ट्रांसप्लांट एंड यूरो ऑन्कोलॉजी डॉ. विमल दस्सी ने उत्तर प्रदेश में पहले रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट को सफल अंजाम दिया। अस्पताल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, यह प्रक्रिया नोएडा की 27 वर्षीय युवती पर अपनाई गई, जिसमें मांसपेशी बहुत कम कटी और सामान्य ट्रांसप्लांट प्रक्रिया में 20-25 सेमी चीरा लगाने के मुकाबले महज 6-7 सेमी का चीरा लगाते हुए बहुत कम दर्द हुआ और खून भी कम निकला। इस प्रक्रिया में द विन्सी सर्जिकल सिस्टम अपनाया गया जिसमें सभी उपकरण बिना कंपन के काम करते हैं। नतीजतन प्रत्यारोपित की गई किडनी में कोई नुकसान नहीं हुआ और तीव्र रिकवरी सुनिश्चित हुई। डॉ. अनंत कुमार ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहली बार रोबोट सर्जरी के जरिये सफल किडनी ट्रांसप्लांट करने को लेकर हमें खुशी है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की यह एक अच्छी शुरूआत है और देश के इस हिस्से में लोगों को दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में गए बिना नए जमाने की सर्जिकल टेक्नोलॉजी की सुविधा मिल पाएगी। अस्पताल के अनुसार, वेंट्रल हर्निया के एक अन्य मामले में 44 साल का एक मरीज 48 घंटे के अंदर घर जा सका, क्योंकि द विन्सी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 8 एमएम का चीरा लगाने के लिए मरीज का एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्ट किया गया। हर्निया और बैरियाट्रिक यानी वजन कम करने वाली सर्जरी में मरीज के साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापे से जुड़ी स्थितियां बनी रहती हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵