back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए, केंद्र का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर तंज करते हुए वर्तमान कीमतों को जनता के लिए चुनावी ऑफर बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है। इससे पहले यूक्रेन संकट के बीच एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किये जाने पर भी राहुल गांधी ने ट्वीट कहा था, एलपीजी के दाम एक बार फिर बढ़ाकर मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि आम जनता की तकलीफों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज एलपीजी, कल पेट्रोल-डीजल.. एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हो गया था। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने लगा है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम में तेज बढ़ोतरी की जा सकती है। देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में छह अक्तूबर 2021 के बाद न ही कोई कमी की गई न ही कोई बढ़ोतरी लेकिन इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ। हालिया जारी रिपोटरें की मानें तो पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के बाद दिवाली के बाद से स्थिर पेट्रोल और डीजल के दाम में तेज बढ़ोतरी की जा सकती है। इनमें 15 से 22 रुपये तक वृद्धि की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे आम जनता की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव पिछले एक दशक के उच्च स्तर पर 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और आगे बढ़ता है तो क्रूड ऑयल के दाम 185 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...