back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को होगी महासचिवों की बैठक

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए उदयपुर-नवसंकल्पों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को महासचिवों की दूसरे दौर की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल की अध्यक्षता में ये दो दौर की महासचिवों की बैठक आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे अयोजित की जाने वाली इस बैठक में संकल्पों को जल्द से जल्द लागू करने की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को हुई बैठक के बाद महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि एक घंटे तक चली बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी के सभी रिक्त पद चुनाव प्रक्रिया से भरे जाएंगे। इसके लिए 90 से 120 दिन तय किए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों को टास्क देने का निर्णय भी किया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद और 5 साल से ऊपर कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर नहीं रहने के लिए जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि यह नियम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लागू नहीं होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा। इन सभी पदाधिकारियों के कार्य मूल्यांकन संगठन महासचिव कार्यालय में होगा। इसके अलावा संगठन में 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम आयु के लोगों की नियुक्ति समेत अन्य संकल्प इसी संगठन चुनाव से लागू किया जाएगा। जिससे युवाओं को भी मौका मिल सके। वहीं माकन ने ये भी कहा कि कांग्रेस संगठन चुनाव प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष पद को लेकर शिविर में कोई चर्चा नहीं हुई। –आईएएनएस पीटीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...