back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गहलोत सरकार अविश्वास, षड्यंत्र, झूठ और भ्रम की सरकार : केन्द्रीय मंत्री शेखावत

जयपुर, 16 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को फोन टैपिंग मुद्दे के साथ राजस्थान में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार अविश्वास, षडय़ंत्र, झूठ और भ्रम की सरकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक चैनल से बातचीत का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया कि अविश्वास, षडयंत्र, झूठ और भ्रम-यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार का सार है! राज्य की चौपट व्यवस्था इनकी इसी राजनीति की देन है। एक अन्य ट्वीट में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कोटा की 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुई गैंगरेप के समाचार की कतरन शेयर करते हुए लिखा कि यह घटनाएं अब सिर्फ समाचार नहीं है। मैं पूछता हूं कि इन बेटियों का क्या अपराध है? इनकी सुरक्षा, इनका न्याय कहां है? इनके अस्तित्व के प्रति इतनी लापरवाही क्यों? प्रतिदिन घटते ये अपराध राज्य की दुर्दशा का हाल है, लेकिन मुख्यमंत्री जी के पास कोई उत्तर नहीं! विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहलोत सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि हैवानियत और दरिंदगी! किस पथ की ओर जा रहा है राजस्थान? कांग्रेस राज में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जब महिलाओं पर होने वाली दरिंदगी की घटनाएं सामने नहीं आती। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वह हर रोज प्रदेश के कानून व्यवस्था की परतों को उधेड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कोटा की 15 साल की बच्ची को झालावाड़ ले जाकर 9 दिनों तक 18 से ज्यादा दरिंदों ने अनगिनत बार दुष्कर्म किया। हैवानियत और दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली यह घटना प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के दावे करने वाली सरकार की पोल स्वत: ही खोल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...