back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिलानी का अंतिम संस्कार परिवार की मर्जी के मुताबिक होना चाहिए था : महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का अंतिम संस्कार उनके परिवार की मर्जी के मुताबिक ही किया जाना चाहिए था। गिलानी (92) का बुधवार रात निधन हो गया था। मुफ्ती ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों को अपनी इच्छा के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार करने का अधिकार है, जिसकी गिलानी के मामले में अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि उनकी मौत के बाद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मुझे लगता है कि यह इस देश की संस्कृति के खिलाफ है। मुफ्ती ने कहा, लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। यदि आप किसी के विचारों से सहमत नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उनकी मृत्यु के बाद उनकी विचारधारा का बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी मौत के बाद स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर दीं, हालांकि उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर वे अपनी दुकानें बंद करते हैं तो उनकी पानी और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। मुफ्ती ने कहा, यह लोगों की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी, क्योंकि वे दुखी थे। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵